Breaking News in Primes

कोखराज टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में भीषण आग, 5 कर्मचारी झुलसे, दो की हालत गंभीर

0 130

News By- नितिन केसरवानी/ हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कानपुर से वाराणसी जा रहा गैस से भरा एक टैंकर अचानक आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर में गैस लीकेज होने के बाद आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लियाहै

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि टोल प्लाजा के चैंबर भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के दौरान ड्यूटी पर मौजूद टोलकर्मियों में भगदड़ मच गई। घटना में टोलकर्मी हीरामणि, आलोक, कृष्ण पाल, अतुल तथा गनमैन राजू झुलस गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया, जहां दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टोलकर्मी सौरभ ने बताया कि घटना के समय आग तेजी से फैल गई, जिससे कर्मचारियों को संभलने का मौका नहीं मिला। टोल प्लाजा मैनेजर अनूप पांडे भी घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था कराई।

सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस, स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गैस लीकेज के कारण आग लगने की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!