Breaking News in Primes

22 वर्ष की आयु में प्रथम प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनीं श्रान्वी गुप्ता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

0 133

News By-नितिन केसरवानी
भरवारी, कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड संख्या 15, देहदानी रमाशंकर निवासी श्रान्वी गुप्ता ने मात्र 22 वर्ष की आयु में प्रथम प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनकर क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
श्रान्वी ने सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट (ग्रुप-1 एवं ग्रुप-2) तथा सीए फाइनल (ग्रुप-1 एवं ग्रुप-2) की सभी परीक्षाएँ प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचय दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया।


उनकी इस उपलब्धि पर केसरवानी समाज ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रान्वी गुप्ता को हार्दिक बधाई दी। समाज के लोगों ने कहा कि श्रान्वी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे केसरवानी समाज का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और परिवार के सहयोग से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!