Breaking News in Primes

भव्यता पूर्ण समारोह कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जी की 486वी जन्म जयंती।* *जिले के हर ब्लॉकों से कार्यक्रम स्थल खडडी स्टेडियम पहुंचेगी शोभायात्रा* *वांधवेश महाराज पुष्पराज सिंह जी जूदेव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*

0 54

*भव्यता पूर्ण समारोह कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जी की 486वी जन्म जयंती।*

 

*जिले के हर ब्लॉकों से कार्यक्रम स्थल खडडी स्टेडियम पहुंचेगी शोभायात्रा*

 

*वांधवेश महाराज पुष्पराज सिंह जी जूदेव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

महा मानव महाराणा प्रताप जी की 486 वी जन्म जयंती पर महाराणा प्रताप समिति खड्ड़ी जिला सीधी के आयोजकत्व में संभाग स्तरीय भव्यता पूर्ण समारोह कार्यक्रम कल 17 जून 2026दिन बुधवार को सीधी जिले के खड्डी ग्राम पंचायत अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय खडडी के स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल शोभायात्रा निकाल किया जाएगा।यह भव्य शोभा यात्रा सीधी जिले के प्रत्येक ब्लॉक से निकाली जाएगी।जो

अलग-अलग शाखों में कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी जहां शाम 5 बजे से मंचीय कार्यक्रम संपन्न हैगा।

 

*रीवा राज्य रियासत के महाराजा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*

 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा राज्य रियासत के महाराजा वांधवेश पुष्पराज सिंह जूदेव होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में अभ्युदय सिंह राज भईया गडी मड़वास,मान सिंह ताला हाउस,बीरेश सिंह रिंकू भईया ब्यौहारी,अभय सिंह रोली भईया कोठी, महेश प्रताप सिंह सुपिया, शिवेंद्र सिंह शिब्बू,के.डी. सिंह धौरहरा, क्षत्रिय पत्रिका त्रिवेद बिंदु संपादक अरुण सिंह बघेल शामिल रहेंगे*

 

*जिले के प्रत्येक ब्लॉकों से पहुंचेगी शोभा यात्रा*

 

आयोजक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिले के पांचों ब्लॉकों से अलग-अलग शाखों में भव्य शोभा यात्रा के साथ लोग कार्यक्रम स्थल खड्डी स्टेडियम पहुंचेंगे जहां शाम 5 बजे से मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम में बिंध प्रदेश से बहुत सारे वरिष्ठ- प्रबुद्ध लोग सामिल हो रहें है।आयोजक समिति पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा क्षेत्र वासियों से अपील की गई है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

*मझौली- कुसमी की शिव-पार्वती मंदिर महान से संपन्न होगी शोभायात्रा*

 

मझौली-कुशमी क्षेत्र के समिति सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि मझौली -कुसमी ब्लॉक की शोभायात्रा नगर क्षेत्र मझौली के पूर्वी छोर वार्ड क्रमांक 6 नगर परिषद मझौली स्थित प्राचीन शिव- पार्वती मंदिर महान से शाम 3 कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होगी जो

चमराडोल,परसिली,नौढिया घोघी होते हुए रामपुर ब्लाक के शासकीय महाविद्यालय खडडी स्टेडियम पहुंचेंगे जहां 5 बजे से मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा। मझौली- कुसमी के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि समय से शाम 3 बजे तक महान शिव-पार्वती मंदिर के पास पहुंच शोभा यात्रा में शामिल हो कार्यक्रम को सफल बनाएं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!