खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारियों के तबादले
छतरपुर, जबलपुर, मैहर समेत कई जिलों में बदले जिला खनिज अधिकारी
खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारियों के तबादले
छतरपुर, जबलपुर, मैहर समेत कई जिलों में बदले जिला खनिज अधिकारी
प्रशासनिक आधार पर जारी आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन विभाग ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्यभर में खनिज अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत उप संचालक, खनि अधिकारी एवं सहायक खनि अधिकारियों सहित कुल 13 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
तबादला सूची में छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मैहर, नरसिंहपुर, दतिया, खरगोन, सिवनी, सीहोर, धार, बड़वानी, रायसेन और नीमच सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। शासन ने सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए हैं।
इसके अलावा दमोह में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता को प्रभारी अधिकारी (खनिज शाखा) जिला दमोह का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभागीय स्तर पर हुए इस फेरबदल को खनिज प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
