Breaking News in Primes

*परिजन पेट्रोल लेकर पहुंचे थाने कार्यवाही न होने पर आत्मदाह करने की कही बात*

0 70

*11 दिनों बाद भी नाबालिक का नहीं लगा सुराग*

 

*परिजन पेट्रोल लेकर पहुंचे थाने कार्यवाही न होने पर आत्मदाह करने की कही बात*

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुंगरिया चौकी के ग्राम खापा स्वामी से बीते 27 मई को 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का अंदेशा व्यक्त किया था। बीते 11 दिनों से पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश जोरों से कर रही है रविवार 7 जून को थाना परिसर में नाबालिक किशोरी के परिजन हाथों में पेट्रोल लेकर पहुंच गए इसके बाद मामला गंभीर हो गया पुलिस थाने में हाथों में पेट्रोल लेकर परिजनों ने आत्मदाह की धमकी दी जिसके बाद पूरा पुलिस प्रशासन हिल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन पर जिले के अलग-अलग स्थान से पुलिस बल बुलाया गया है और मामले की उचित जांच कर आरोपी को शीघ्र पकड़ने की कवायद की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता से कार्यवाही नहीं की जा रही है बीते 11 दिनों से मामले को गंभीरता से न लेते हुए कार्रवाई में देरी की जा रही है। जुन्नारदेव थाना प्रभारी जे मसराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी साहब के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाने के बल को जुन्नारदेव थाने में बुलाया गया है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है साथ ही आरोपी के अलग-अलग ठिकानों में भी पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!