Breaking News in Primes

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा इटारसी में वीर शहीद नाथूराम गोडसे जयंती मनाई गई 

0 27

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा इटारसी में वीर शहीद नाथूराम गोडसे जयंती मनाई गई

 

इटारसी, 19 मई 2026।

आज इटारसी शहर में अखिल भारत हिंदू महासभा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में नाथूराम गोडसे जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल रैकवार एवं कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता एवं वैचारिक चर्चा पर अपने विचार व्यक्त किए। कन्हैया लाल रैकवार जी ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा में नाथूराम गोडसे जी एक सक्रिय कार्यकर्ता, ‘अग्रणी’ समाचार पत्र के संपादक और एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने हिंदू महासभा के सदस्य के रूप में हिंदुत्व और अखंड भारत की विचारधारा का प्रचार किया और महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने से पहले कई आंदोलनों का नेतृत्व भी किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर समाज में खुलकर चर्चा होना आवश्यक है। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर मिठाई खिला कर जंयती मनाई गई

 

सभा में मुख्य रूप से संगठन के स्थानीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे जिला अध्यक्ष उदय मसानिया नगर अध्यक जितेन्द्र मालवीय महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया नगर अध्यक नीतू रामरिया, महिला मोर्चा नगर प्रमुख अनीता सेनी जिला उपाध्यक्ष हनि मेस्कर, नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा ,नगर उपाध्याय मनोज भाट, लक्ष्मी नारायण यादव,नगर सह मंत्री आकाश मेहरा ,कार्तिक प्रजापति , मनोज सोंड़कर, गोविंद केवट आकाश कहार, अभिषेक राजपूत , योगेश प्रजापति मन्नू मेस्कर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ,अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

 

कार्यक्रम स्थल: इटारसी, मध्यप्रदेश

दिनांक: 19 मई 2026

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!