हेडलाइन
पत्नी हंता पति को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार
दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी
थाना पटना, जिला कोरिया
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा बहरी बुढार में दिनांक 18.05.2026 को एक महिला की हत्या की खबर पटना थाना को मिली पटना थाना प्रभारी पर प्रमोद पांडे ने इस घटना को संज्ञान में लेकर प्रार्थी जगमोहन पंडो, पिता स्व. भंडारी पंडो, निवासी ग्राम परसा बहरी बुढार कि सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रंगसाय पंडो को गिरफ्तार किया जोकिअपनीहि पत्नी सोनामती पंडो की चरित्र शंका के कारण डंडा से मारकर हत्या कर दीया थाअपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पहुँचकर विधिसम्मत जांच कार्यवाही की गई। घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा, गवाहों के श्रकथन एवं आवश्यक जप्ती कार्यवाही संपादित की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी रंगसाय पंडो द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 19.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जप्त किया गया।
घटना में मृतिका एवं आरोपी के चार छोटे बच्चे, हैं जिनमें दो लड़कियाँ एवं दो लड़के हैं, माता-पिता के संरक्षण से इस वक्त वंचित हो गए हैं। बच्चों के हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माननीय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार चाइल्ड केयर टीम को तत्काल बुलाया गया। 112 वाहन चालक महेश गोयल द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड केयर संस्था में पहुँचाकर संरक्षण हेतु दाखिल कराया गया है।तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया।
थाना पटना पुलिस के द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
जारीकर्ता उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेयथाना प्रभारी, थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)