Breaking News in Primes

भरवारी में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

0 167

News By- नितिन केसरवानी

भरवारी/कौशाम्बी: नगर के आकर्ष गोपाल हीरो शोरूम में शुक्रवार को निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप लोगों को समय रहते स्वास्थ्य जांच और जागरूकता का अवसर प्रदान करते हैं।

कैंप में मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्वास्तिक राज और डॉ. सुनीता सिंह ने अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान मरीजों को जरूरी दवाइयों व सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के दौरान आए हुए लोगों को हेल्दी ड्रिंक्स एवं ओआरएस का वितरण भी किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रति जागरूकता बढ़े।

इस मौके पर आकर्ष गोपाल हीरो के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश कुमार, राहुल केशरवानी, नेटवर्क मैनेजर मोहम्मद शामिद एवं शोरूम मैनेजर महेश पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मेडिकल टीम को हीरो मोटर्स की गाड़ियों के फीचर्स और उनके लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में वाहन खरीद के लिए आकर्ष गोपाल हीरो को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया। अंत में सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!