Breaking News in Primes

युवती के पर्स से नाबालिक पार कर गया 1000 रू नगदी सहित लगभग डेढ़ तोले सोने के आभूषण।थाने में दर्ज हुई फरियाद। मझौली थाना क्षेत्र की घटना।

0 130

युवती के पर्स से नाबालिक पार कर गया 1000 रू नगदी सहित लगभग डेढ़ तोले सोने के आभूषण।थाने में दर्ज हुई फरियाद। मझौली थाना क्षेत्र की घटना।

सीधी/मझौली

 

घटना सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली के मेन मार्केट राम मंदिर तिराहे के पास संचालित जगन्नाथ किराना दुकान की है जहां दोपहर लगभग 12.30 बजे युवती बहन के तिलक ले जानी थी तो वह अपने पिता के साथ सामान खरीदने आई हुई थी किराना दुकान में सामान ले रही थी तभी एक नाबालिक उसके पर्स से एक छोटा पर्स जिसमें सोने के आभूषण मनचली एवं झुमका तथा 1000 रु डाली हुई थी एक नाबालिक आता है और उसके पर्स से छोटा बटुआ पर कर जाता है लगभग 20-25 मिनट बाद जब यूवती क्रय की गई सामग्री का पैसा देने के लिए पर्स देखती है तो छोटा पर्स गायब रहता है सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक नाबालिक उसके पर्स से पर्स निकलती दिखाई दे रहा है। जिसकी फरियाद मझौली थाने में दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक नाबालिक चोर पुलिस के पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।

 

पीड़िता एवं पीड़िता के पिता होरिल केवट निवासी ग्राम पंचायत देवरी थाना मझौली द्वारा सीसीटीवी फुटेज के वीडियो फोटो तथा थाने में दिए गए लिखित आवेदन पत्र उपलब्ध कराते हुए बताया कि छोटी बच्ची की शादी कर रहा हूं 28 को बरात आने वाली थी आज तिलक लेकर जाना था जिसके लिए सामान खरीदने मझौली आया था। राम मंदिर तिहारे के पास किराना दुकान में सामान खरीदा। जब सामान का पैसा देने के लिए पर्स से पैसे निकालने लगे तो छोटा पर्स जिसमें सोने के दो आभूषण एक मनचली, एक झुमका जिसका वजन लगभग डेढ़ तोले जिसकी कीमत दो लाख ऊपर आकी जा रही है साथ ही 1000 रु नगदी गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक नाबालिक लड़का आता है और कंधे में लटक रहे पर्स से एक छोटा पर्स निकाल वहां से निकल लेता है। युवती पिता के साथ थाने पहुंचती है जिसकी लिखित शिकायत थाने में की है खबर लिखे जाने तक अभी किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।अब देखना होगा जबकि साथ लुटेरों के साथ महिलाओं एवं नाबालिक लुटेरों का आतंक जारी है इस और प्रशासन का क्या रुख होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!