Breaking News in Primes

नर्मदापुरम में हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैया रैक्वार का जोरदार स्वागत

संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा, जल्द घोषित होंगे नए पदाधिकारी

0 18

नर्मदापुरम में हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैया रैक्वार का जोरदार स्वागत

 

संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा, जल्द घोषित होंगे नए पदाधिकारी

 

नर्मदापुरम । गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के मध्यप्रदेश महामंत्री कन्हैया रैक्वार का नर्मदापुरम के रशुलिया गेट नंबर 4 पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हनी मेश्कर, रिंकू सनकत, गौतम दास बैरागी, नितिन बस्तवार, दीपक, राजेश साहू, अनिल बस्तवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगामी समय में नए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने की तैयारी पर सहमति बनी। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!