Breaking News in Primes

डॉ. आंबेडकर जयंती पर नगर मे मना भव्य जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब

0 83

लोकेशन धामनोद

 

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

 

डॉ. आंबेडकर जयंती पर नगर मे मना भव्य जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब

 

धामनोद. नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास ओर सादगी से मनाई गई । इस अवसर पर जय भीम सैनिक संगठन के नेतृत्व में एक भव्य संविधान यात्रा सुंन्द्रेल फाटे से प्रारम्भ हुआ जो न्यू बस स्टैंड पहुंचा यात्रा मे एक रंगीय पहनावे मे महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग नज़र आए मुख्य मार्ग पर बाबा साहब के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह से उत्साह एवं श्रद्धा से सराबोर हो गया । यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर डॉ. आंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया । यात्रा मे प्रसिद्ध राजकमल बैंड हल्दीघाटी का प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा

 

बस स्टेण्ड पर केक काटकर मनाया जन्मोत्सव –

यात्रा प्रतिमा स्थल पहुंची जहाँ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जमकर आतिशबाजी के साथ ड्रोन से पुष्पवर्षा की बता दे कि सम्पूर्ण कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन से कराई गई नम आँखो से बाबा साहब को याद किया साथ ही वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा समाज के उत्थान, समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद दिलाया इनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम का समापन एक सभा के रूप में हुआ, जहां समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त दिए । डॉ आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान प्रदान किया और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम मे धामनोद सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा आयोजन अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बन गया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!