Breaking News in Primes

धामनोद में युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी अब्दुल हादी पठान के खिलाफ कार्रवाई

0 8

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

धामनोद में युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी अब्दुल हादी पठान के खिलाफ कार्रवाई

 

धामनोद-। क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी के रूप में अब्दुल हादी पठान पिता हुसैन पठान, निवासी ग्राम नांदरा, थाना मंडलेश्वर, जिला खरगोन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की करीब दो वर्ष पूर्व महेश्वर बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान पर आदित्य ठाकुर नामक युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मेलजोल बढ़ने लगा। इसी दौरान आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए युवती का विश्वास जीता।

 

पीड़िता के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे महेश्वर फाटा स्थित धामनोद के एक होटल (दीपक होटल एंड लॉज) में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे लगातार टालता रहा। घटना का दूसरा चरण 10 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब आरोपी ने महेश्वर बस स्टैंड से युवती को धमकाकर अपने साथ धामनोद ले गया। वहां महाकाली होटल एंड लॉज (पूर्व में दीपक होटल एंड लॉज) में उसके साथ दोबारा जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता को आरोपी की असलियत तब पता चली जब उसके पास से मिले आधार कार्ड की फोटो कॉपी में उसका नाम अब्दुल हादी पठान पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया।

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही धामनोद में विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित न्याय दिलाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!