Breaking News in Primes

बरबसपुर रेत घाट में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, चेन माउंटेन मशीन से हो रहा अवैध खनन दिन-रात चल रही भारी मशीनें, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल*…

0 51

*बरबसपुर रेत घाट में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, चेन माउंटेन मशीन से हो रहा अवैध खनन दिन-रात चल रही भारी मशीनें, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल*…

 

जांजगीर-चांपा – जिले के बरबसपुर रेत घाट से एक बार फिर अवैध खनन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चेन माउंटेन मशीनों के जरिए खुलेआम रेत का उत्खनन किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर हो रही इस कार्रवाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरबसपुर रेत घाट में दिन-रात भारी मशीनों से रेत निकाला जा रहा है, जबकि नियमानुसार रेत खनन में इस तरह की मशीनों के उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद चेन माउंटेन मशीनें लगातार चल रही हैं और बड़ी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन के चलते शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं नदी के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लग रही, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!