Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

अल्का लांबा के नेतृत्व में नियुक्तियां, प्रदेशभर में महिला नेतृत्व को बढ़ावा

0 20

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

 

अल्का लांबा के नेतृत्व में नियुक्तियां, प्रदेशभर में महिला नेतृत्व को बढ़ावा

 

मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की स्वीकृति से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं।

 

जारी सूची में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं संयुक्त सचिव पदों पर बड़ी संख्या में महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, रीवा, सतना, सागर, उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय संतुलन और व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

 

महासचिव पद पर नेहा चावरे, किरण चौधरी, महक राणा, रुपाली गुहा शर्मा, कुसुम मौर्या और साक्षी शुक्ला सहित कई नाम शामिल हैं, वहीं सचिव पद पर कुमुदनी सिंह, कृष्णा सिंह परिहार, रचना कुशवाह, माधवी नरवरिया, प्राची शुक्ला, लक्ष्मी सिंह परिहार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

 

संयुक्त सचिव पद पर लता देवरे, शोभा चाहांदे, पार्वती मोर्या, रेखा सोनी, विमला अहिरवार, प्रियंका यादव, पूर्वी सोजतिया, शशि हाड़ा और रोशनी गोहर को नियुक्त किया गया है।

 

इन नियुक्तियों से महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। संगठन का मानना है कि इससे प्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी, साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार भी तेज होगा।

 

देखिए जारी सूची

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!