दो दिवसीय पुस्तक मेला 5एवं 6 को शास. मॉडल स्कूल मझौली में।
सीधी/मझौली
मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशन, निर्देशन पर दो दिवसीय”पुस्तक मेला”जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकास खण्डों में 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे हैं। मझौली विकासखंड में इस पुस्तक मेले का आयोजन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली में आयोजित किया जा रहा है। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कार्यालय कलेक्टर के पत्र क्रमांक 1886 दिनांक 3 अप्रैल 2026 के परिपालन में विकासखंड अंतर्गत शासकीय मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय मझौली में दो दिवसीय पुस्तक मेला 5 एवं 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जहां से शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा पुस्तकों, कापियां,
यूनिफॉर्म, टाई,जूते,मोजे एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उचित एवं प्रति स्पर्धात्मक दरों पर क्रय कर सकेंगे। विकासखंड क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि इस पुस्तक मेले में पहुंच उचित एवं प्रति स्पर्धात्मक दरों पर पुस्तक, कापी, यूनिफॉर्म,टाई, जूते, मोज़े एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री क्रय कर मेले का लाभ उठाएं।
