Breaking News in Primes

भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में अधिकारियों ने संभाली कक्षा, बच्चों से संवाद कर दिये प्रेरणा।

0 74

‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में अधिकारियों ने संभाली कक्षा, बच्चों से संवाद कर दिये प्रेरणा।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के अंतर्गत नवाचार करते हुए “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना, उनके साथ संवाद स्थापित करना और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना रहा।

अभियान के प्रथम चरण में 1 अप्रैल 2026 को सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। इसके पश्चात 4 अप्रैल तक आयोजित गतिविधियों के तहत जिले के लगभग एक सैकड़ा विद्यालयों में जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिकारी संबंधित विद्यालयों में समय पर पहुंचे और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए एक कालखंड का अध्यापन कार्य भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व, लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं प्रेरक तरीके से दी।

“भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के दौरान कक्षाओं का माहौल अत्यंत रोचक और प्रेरणादायक रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। अधिकारियों के साथ सीधे संवाद का अवसर पाकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।

अधिकारियों ने भी इस पहल को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें प्रेरित करना एक यादगार अनुभव रहा। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक भी किया।

यह पहल जिले में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!