Breaking News in Primes

IAS वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

महू के अवलीपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.67 लाख नकद सहित 28 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

0 14

IAS वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

 

महू के अवलीपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.67 लाख नकद सहित 28 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

 

इंदौर/महू।महू के मानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार जिस फार्म हाउस पर जुआ संचालित हो रहा था, वह महिला IAS अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर दर्ज है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर में प्रबंध संचालक (एमडी) के पद पर पदस्थ हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तड़के मौके पर दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की गई हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फार्म हाउस की देखरेख गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!