महाशिवरात्रि पर सूर्य मटठा में तीन दिवसीय मेले का आयोजन. ————– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर
गोपीनाथपुर से 1 किलोमीटर दूर सूर्य मट्ठा पहाड़ पर सहयोगी पंचायत सिवान पट, बादलपुर,चोपना एवं गोपीनाथपुर के सहयोग से दिनांक 15 2 2026 से 17 2 2026 तक विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेला समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष मेले में रामसत्ता प्रतियोगिता एवं पट प्रतियोगिता के आयोजन के साथ विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसादिक ग्रहण कर पाएंगे मेले का प्रमुख आकर्षण राम सत्ता और पट प्रतियोगिता रहेगी जिसमें विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।रामसत्ता प्रतियोगिता 16.2.2026 से 17.2.2026 तक एवं पट प्रतियोगिता 16.2.2026 से 17.2.2026 तक चलेगी। विशाल भंडारा दिनांक 17, 2,2026 दिन मंगलवार रखा गया है। रामसत्ता प्रतियोगिता में विभिन्न भजन मंडलों को आमंत्रित किया गया है।बाबा भोलेनाथ के मेले में पूरा वातावरण शिव भक्तिमय में होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले को सफल बनाने की अपील की है। मेला एवं विशाल भंडराओं के सफल संचालन के हेतु पुजारी गण एवं मेला समिति के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.