Breaking News in Primes

शाजापुर, छतरपुर और बुरहानपुर के अपर कलेक्टर बदले

तीन जिलों में नए जिला पंचायत CEO की पदस्थापना, ऊर्जा कंपनी में भी अहम तबादला

0 60

शाजापुर, छतरपुर और बुरहानपुर के अपर कलेक्टर बदले

 

तीन जिलों में नए जिला पंचायत CEO की पदस्थापना, ऊर्जा कंपनी में भी अहम तबादला

 

भोपाल, 13 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रशासनिक आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए गए। आदेश के तहत तीन जिलों में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की नई पदस्थापना की गई है, वहीं एक अधिकारी को ऊर्जा विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार, शाजापुर के अपर कलेक्टर श्री भुरला सिंह सोलंकी (आरआर 2006) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आगर मालवा बनाया गया है। छतरपुर के अपर कलेक्टर श्री मिलिंद कुमार नागदेवे (आरआर 2008) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खरगोन पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार बुरहानपुर के अपर कलेक्टर श्री वीर सिंह चौहान (आरआर 2008) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत भिंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अतिरिक्त, इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, भोपाल में उप महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ श्री राकेश शर्मा (पी 2016) को मुख्य महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल नियुक्त किया गया है।

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। आदेश उप सचिव (कार्मिक) निमिषा जायसवाल द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

 

देखिए आदेश

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!