Breaking News in Primes

भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

जनसंपर्क से वन विभाग तक बदलाव, स्वास्थ्य और आबकारी महकमे में भी नई तैनाती

0 114

भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

 

जनसंपर्क से वन विभाग तक बदलाव, स्वास्थ्य और आबकारी महकमे में भी नई तैनाती

 

भोपाल। राज्य शासन ने प्रशासनिक कसावट और कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

मनीष सिंह को नया आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है। वहीं दीपक सक्सेना को आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वन विभाग में संदीप यादव को प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग का दायित्व अपर मुख्य सचिव अशोक बरनवाल को सौंपा गया है।

 

इसके अलावा अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर कृषि वर्ष से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी का नया प्रबंध संचालक बनाया गया है।

 

राज्य शासन ने रिक्त पड़े जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पदों पर भी पदस्थापना के निर्देश जारी किए हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

 

इन नियुक्तियों को आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

 

देखिए आदेश

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!