Breaking News in Primes

शिक्षक व साहित्यकार शरद कुमार शिववेदी अनुभव अनुभूति सम्मान से हुए सम्मानित 

0 0

 

जुन्नारदेव/ छिंदवाड़ा –

 

राष्ट्रीय अनुभूति परिवार एवं टीचर अवेयर ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के संस्थापक व संयोजक डॉ .वीरेंद्र कुमार सिंह चौरसिया के छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान विगत दिवस सौजन्य भेंट करते हुए प्रमाण पत्र व अनुभव अनुभूति प्रकाशित आई.एस .बी.एन. पुस्तक देकर शिक्षक सह साहित्यकार शरद कुमार शिववेदी शासकीय हाई स्कूल बरेलीपार, विकासखंड जुन्नारदेव , जिला छिन्दवाड़ा को ” अनुभव अनुभूति सम्मान-2025″ से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान उन्हें उनकी स्वरचित व मौलिक कविताओं को चयनित कर प्रकाशित किया गया है। उनकी साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने व सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है । साथ ही, शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को राष्ट्रीय अनुभूति परिवार जबलपुर संभाग का संयोजक भी नियुक्त किया गया है। उनके कार्य क्षमता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक व संस्थापक महोदय डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह चौरसिया के द्वारा बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं अनुभूति परिवार की ओर से दी गई है । आग्रह किया गया है कि साहित्य सृजन क्षेत्र में आप संभाग में बेहतर कार्य प्रदर्शन करेंगे साथ ही,साहित्य क्षेत्र से समाज में जन जागरूकता लाएंगे। शिक्षक ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सुपुत्री ” मनुश्री शिववेदी ” को विशेष श्रेय दिया है।

शिक्षक शिववेदी को उनके परिवारजनों, गुरुजनों ,मित्रजनों , ग्रामीणजनों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ,पत्रकार बंधुओ, मीडिया के साथियों , शिक्षकों व विद्यालय परिवार ,वरिष्ठ अधिकारियों के साथ -साथ साहित्यकारों के द्वारा बहुत- बहुत शुभकामनाएं व बधाइयां प्रेषित की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!