Breaking News in Primes

सिंचाई जलाशय की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने विधायक का किया सम्मान

0 46

सिंचाई जलाशय की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने विधायक का किया सम्मान

 

पिछले 10 वर्षों से ग्राम पंचायत नूतनदंगा एवं ग्राम पंचायत झोली के ग्रामीणों द्वारा सिंचाई व्यवस्था के लिए जलाशय निर्माण की मांग की जा रही थी। इस मांग को संज्ञान में लेकर प्रयास करने के बाद क्षेत्रीय विधायक गीता सज्जन सिंह उइके के प्रयासों से आखिरकार जलाशय निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

 

ग्राम निचिन्तपुर में लगभग 5 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से सिंचाई जलाशय का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से लगभग 180 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे दोनों पंचायतों के किसानों को कृषि कार्य के लिए पर्याप्त जल व्यवस्था मिल पाएगी। जलाशय की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

 

इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विधायक गीता सज्जन सिंह उइके का सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

जलाशय स्वीकृति में देवदुति बैरागी की रही अहम भूमिका

 

जलाशय की स्वीकृति में देवदुति बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। वे केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके लगभग 10 वर्षों के निरंतर प्रयासों से निचिन्तपुर जलाशय को स्वीकृति मिल सकी है। ग्रामीणों ने देवदुति बैरागी के प्रति भी तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!