Breaking News in Primes

अवैध रेत परिवहन पर की गई कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

0 9

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

अवैध रेत परिवहन पर की गई कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

===

शहडोल 12 फरवरी 2026- पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में शहडोल जिले में खनिजो के अवैध उत्खन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवलोंद पुलिस को अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा के थाना प्रभारी उ.नि. सुभाष दुबे के नेतृत्व में सहा.उप.नि. इन्दलाल पुरी, सउनि महेश झा, आर. अभिषेक तिवारी, आर. आदित्य सिंह एवं चालक रजनीश विश्वकर्मा के साथ ग्राम झिरिया मौहार के पास दबिश दी गई।

मौके पर एक लाल रंग का बिना नंबर का मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर व ट्राली में आधी ट्राली रेत भरा हुआ पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम ददोल बैस पिता मंगलदीन बैस, निवासी ग्राम झिरिया थाना देवलोंद जिला शहडोल (म.प्र.) बताया। रेत परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त ट्रैक्टर-ट्राली एवं रेत जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4,83,500 रूपये (ट्रैक्टर-ट्राली 4,80,000 रूपये एवं रेत 3,500 रूप्ये) है।

 

संबंधित के विरुद्ध बी.एन.एस., खनिज अधिनियम एवं एम. व्ही. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा जप्त वाहन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!