लोकेसन-धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल
धामनोद में अंधे कत्ल का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
थाना धामनोद क्षेत्रांतगर्गत दिनांक 31.12.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सुचना प्राप्त हुई थी। उक्त सुचना पर धामनोद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया कर पंचनामा कार्यवाही की गई तथा मौके पर भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जप्त किये गये तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी धामनोद भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाने एवं घटना से स्प्ष्ट कारण सामने नहीं आने से प्रकरण में अज्ञात मृतक पुरुष उम्र 35 साल करीबन का मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
पृथम दृष्टया मामला अंधे कत्ल का प्रतित होने से उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. मोनिकासिंह के मार्गदर्शन में सुजावल जग्गा नगर पुलिस अधीक्षक धार एवं थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा तकनीकी साध्य, मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई। गहन जांच एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने आरोपीयों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया पुछताछ के दौरान आरोपीगण सावन उम्र 22 साल निवासी धामनोद एवं कृष्णा धामनोद द्वारा हत्या स्वीकार किया गया आरोपीयों के द्वारा अज्ञात व्यक्ति को चोर कहकर मोटर सायकल पर बिठाकर गुलझरी गांव के पास ले जाकर घटना को अंजाम देना बताया। आरोपीगण सावन एवं कृष्णा को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त अंधे कत्ल के खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, आरक्षक मनीष राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।