Breaking News in Primes

बेहतर एकाग्रता और पढ़ाई के लिए सांदीपनि के विद्यार्थी कर रहे मौनव्रत

0 37
  • बेहतर एकाग्रता और पढ़ाई के लिए सांदीपनि के विद्यार्थी कर रहे मौनव्रत

 

 

घोड़ाडोंगरी। सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सोमवार से कक्षा 9वी एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए आधे घंटे का मौन व्रत प्रारंभ किया गया है जिससे विद्यार्थी एकाग्रचित हो सके ,मन शांत रहे ,स्मरण शक्ति बढ़े एवं ध्यान केंद्रित कर सके । सांदीपनि विद्यालय में यह कार्यक्रम अब प्रतिदिन विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा हे जिसमें प्राचार्य एवं शिक्षक भी भाग ले रहे हैं । सांदीपनि स्कूल में ध्यान मौन व्रत करने से छात्रों में एकाग्रता याददाश्त और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा साथ ही तनाव और चिंता और भावनात्मक अशांति में कमी आती है । मौन व्रत शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने आत्मविश्वास बढ़ाने और एक सकारात्मक अनुशासित शिक्षण वातावरण तैयार करने में मदद करता है ।यह व्यवहार में सुधार और भावनात्मक संतुलन के लिए बेहद फायदेमंद है ।

सांदीपनि के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मौन व्रत के विद्यार्थियों को अनेक लाभ बताएं

बेहतर एकाग्रता और पढ़ाई-नियमित अभ्यास से ध्यान भटकना कम होता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है ।

तनाव और चिंता में कमी-यह छात्रों में परीक्षा का डर और अकादमिक तनाव से निपटने में मदद करता है जिससे वह मानसिक रूप से शांत रहते हैं । यह भावनात्मक विनियमन में मदद करता है और विद्यार्थियों में नकारात्मक विचारों को दूर करता है । मौन व्रत से विद्यार्थियों के समग्र व्यवहार में सुधार होता है

आत्म अनुशासन और व्यवहार में सुधार-इससे छात्रों में आत्मविश्वास आत्म जागरूकता दयालुता और सकारात्मक व्यवहार बढ़ता है स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है किसी भी जानकारी को याद रखने की क्षमता को बढ़ाता है । मौन व्रत अभ्यास स्कूल के वातावरण को अधिक शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक बनाते हैं ।सांदीपनि के विद्यार्थियों ने इसे विद्यार्थी जीवन के लिए सराहनीय पहल कहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!