*मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाक के नीचे हो रहा है घटिया रोड़ों का निर्माण*
संवाददाता । राहुल गोस्वामी
मामला राजधानी भोपाल के बैरसिया विधानसभा के विकासखंड बैरसिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम धमर्रा से महोली तक का 4 कि.मी.रोड पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा डामर रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है वहां के परिजनों का कहना है कि यह रोड बहुत ही घटिया तरीके से बन रहा है इस रोड को सही तरीके से देखा जाए तो बहुत ही हल्का-फुल्का कम करके रोड को बनाया जा रहा है दूसरी तरफ से परिजनों के द्वारा रोड को हाथों से चेक किया गया तो रोड में कोई दमदारी नहीं पाई गई यह बड़ी लापरवाही राजधानी भोपाल के नाक के नीचे हो रही है घटिया रोड निर्माण में आखिर जिम्मेदार कौन सवाल पूछता है क्षेत्र की जनता। रोड का पूरा नजारा इन तस्वीरों से आपको स्पष्ट दिख रहा है
देखते रहे राहुल गोस्वामी की रिपोर्ट