Breaking News in Primes

एनजीओ पब्लिक फोरम प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री मनसारे का सद्भावना ने किया सम्मान।*

0 18

*एनजीओ पब्लिक फोरम प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री मनसारे का सद्भावना ने किया सम्मान।*

 

 

खंडवा।सद्भावना मंच सदस्य के बी मनसारे को मध्यप्रदेश एन जी ओ पब्लिक फोरम का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मंच द्वारा उनका सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि वे सदैव सक्रिय हैं और समर्पण भाव से जनहितकारी कार्य करते हैं।प्रदेशव्यापी संगठन का नेतृत्व करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। वे आनंद विभाग के जिला प्रमुख हैं। कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन,उपाध्यक्ष आनंद तोमर,जगदीशचंद्र चौरे,सुरेन्द्र गीते,सुजानसिंह राठौड़,गणेश भावसार,कमल नागपाल,नारायण फरकले ने भी अपने विचार रखे और उनको शाब्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!