Breaking News in Primes

18.25 लाख रुपए की लागत से बनेगा सर्व सुविधा युक्त प्राथमिक विद्यालय भवन।*  *कुशमी के कुंदौर सरसाई विद्यालय भवन का धौहनी विधायक ने किया शिलान्यास।*

0 89

*18.25 लाख रुपए की लागत से बनेगा सर्व सुविधा युक्त प्राथमिक विद्यालय भवन।*

 

*कुशमी के कुंदौर सरसाई विद्यालय भवन का धौहनी विधायक ने किया शिलान्यास।*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

अठारह लाख पच्चीस हजार रुपए लागत से निर्मित होने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय, सरसाईं कुंदौर भवन का पूजन-अर्चन के साथ विधि विधान पूर्वक क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा शिलान्यास किया गया है।

बताते चलें कि क्षेत्रीय विधायक अन्य विकास कार्यों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत देखें जा रहें है। क्षेत्र में देखा जाए तो हर 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर हाय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की सौगात सर्व सुविधा युक्त नवीन भवन निर्माण कराया जा चुका है। वहीं क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ लगभग हर 2 -3 पंचायतों को मिला कर एक उप स्वास्थ्य केंद्र खोल सीएचओ की पदिस्थापन कराई गई है जहां ग्रामीण स्तर के लोगों को आसानी से प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल रही है।

अब जबकि हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के लिए आलीशान नवीन भवन तैयार कराए जा चुके हैं प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को नवीन भवन की स्वीकृत प्रदान कराया जाकर वह भी भारी भरकम राशि से सुंदर सुशोभित सुविधाजनक भवन की सौगातें दे रहे हैं। इसी कडी में आज 28 दिसंबर को विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र कुसमी के कुंदौर सरसाई प्राथमिक भवन जिसकी लागत 18.25 लाख है विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पोड़ी अनीता सिंह, जवाहरलाल यादव, डीपीसी बिनय मिश्रा, एपीसी विष्णु पाण्डेय , बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी , सरपंच कुंदौर रामलाल बैगा, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!