Breaking News in Primes

भैंस चोरी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

0 58

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भैंस चोरी गिरोह का खुलासा, एक घायल, तीन गिरफ्तारए एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में मंझनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीज नपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। थाना मंझनपुर क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटना के बाद देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में मंझनपुर पुलिस ने मंझनपुर इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने अपने टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आर्यन उर्फ बरातीलाल को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ पतौना पुल के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपियों को भी पतौना पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार व चोरी से संबंधित सामान बरामद किया गया है। पुलिस मामले की आगे विधिक कार्रवाई में जुटी है।

मुखबिर की सूचना पर पतौना पुल के पास से तीन आरोपी—फिरोज, गुड्डू और दिलसाद—को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आए उनके साथी आर्यन उर्फ बरातीलाल ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया, जिसके जवाब में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। घायल आरोपी को जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!