राघवेन्द्र द्विवेदी सीधी/धौहनी
विगत 26 नवंबर से मझौली नगर क्षेत्र में चल रही श्रीशतचंडी महायज्ञ यज्ञ व संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का समापन कल पूर्णाहुति, कुमारी पूजन एवं भंडारे के साथ संपन्न होने जा रहा है । इस अवसर पर आयोजक गणों द्वारा क्षेत्रीय जनों से प्रसाद ग्रहण कर एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
विदित हो कि नगर क्षेत्र मझौली के जगज्जननी भगवती श्री धुमावल माता मंदिर नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 15 परिसर में लोक मंगलकारी श्रीशतचण्डी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा श्री सद्गुरु देव भगवान , स्वामी श्री आनंदनंद जी महाराज,व आशुतोष जी
महाराज के असीम अनुकंपा व त्यागी महाराज के नाम से विख्यात श्री रमेश चतुर्वेदी जी के सानिध्य में क्षेत्रीय जनों के सहयोग से स्वामी श्री आनंदनंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति में संचालित हो रही है।
इस महायज्ञ एवं महापुराण कथा का शुभारंभ 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को प्रायश्चित जलयात्रा , पंचांग पूजन, तथा मंडा प्रवेश के साथ किया गया था।27 नवंबर गुरुवार को मंडप पूजन देवी पूजनादि, 28 नवंबर शुक्रवार कोअग्निस्थापना, पूजन सप्तशती परायण एवं हवन उपरांत निरंतर आज 3 दिसंबर तक विधि विधान के साथ महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा संपन्न हुई जहां देवी भागवत महापुराण कथा का संचार कथा व्यास आचार्य पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि संचारित किया गया जिसका रसपान दूर दराज से पहुच लोगों ने कर पुण्य लाभ अर्जित किए। जिसका समापन कल 4 दिसंबर दिन गुरुवार को पूर्णाहुति, कुमारी पूजन एवं एवं भंडारे के संपन्न होने जा रहा है।