Breaking News in Primes

सद्भावना मंच ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किए*

0 12

 

*सद्भावना मंच ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किए*

 

खंडवा।प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए,साथ ही उनके द्वारा फिल्माए गए लोकप्रिय गीतों को कराओके पर गीत संगीत के माध्यम से गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि धर्मेंद्र न केवल अच्छे अभिनेता थे, बल्कि नेक दिल इंसान भी थे।उन्हें कई सुप्रसिद्ध शायरों के शेर भी याद रहते थे।निमाड़ से उनका नजदीकी रिश्ता था, वे फिल्म की शूटिंग के लिए 25 दिनों तक निमाड़ के महेश्वर में रहे।
सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे,त्रिलोक चौधरी,राधेश्याम शाक्य,सुरेंद्र गीते,योगेश गुजराती,ओम पिल्ले,एन के दवे,विजया द्विवेदी,सतीश मुदीराज,सुनील सोमानी,गणेश भावसार,कमल नागपाल,अर्जुन बुंदेला,आकांक्षा सिसोदिया आदि उपस्थित रहे और सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!