Breaking News in Primes

श्रीशतचण्डी महायज्ञ व श्रीमद् देवीभागवत महापुराण का शुभारंभ आज से जलयात्रा के साथ।

0 31

श्रीशतचण्डी महायज्ञ व श्रीमद् देवीभागवत महापुराण का शुभारंभ आज से जलयात्रा के साथ।

राघवेन्द्र द्विवेदी सीधी/धौहनी

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर क्षेत्र मझौली के जगज्जननी भगवती श्री धुमावल माता मंदिर नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 15 परिसर में लोक मंगलकारी श्रीशतचण्डी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण आयोजन ईश्वर की विशेष कृपा एवं श्री सद्गुरु देव भगवान , स्वामी श्री आनंदनंद जी महाराज,व आशुतोष जी
महाराज के असीम अनुकंपा से छेत्री जनों के सहयोग से त्यागी महाराज के नाम से विख्यात श्री रमेश चतुर्वेदी जी के सानिध्य में स्वामी श्री आनंदनंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति में होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को प्रायश्चित जलयात्रा , पंचांग पूजन, तथा मंडा प्रवेश के साथ होने जा रहा है।जलयात्रा आज 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ की जाएगी।उक्त कार्यक्रम में शामिल हो कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने आयोजक जनो द्वारा लोगों से अपील की गई है।

यह धार्मिक कार्यक्रम आज 26 नवंबर से विगत 4 दिसंबर तक निरंतर संचालित रहेगा। जहां 27 नवंबर गुरुवार को मंडप पूजन देवी पूजनादि, 28 नवंबर शुक्रवार को अग्निस्थापना, पूजन सप्तशती परायण एवं हवन उपरांत निरंतर 4 दिसंबर दिन गुरुवार तक चंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत महापुराण कथा का संचार कथा व्यास आचार पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि संचारित होगा 4 दिसंबर दिन गुरुवार को पूर्णाहुति, कुमारी पूजन एवं भंडारा संपन्न कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!