Breaking News in Primes

किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स रजिस्टर्ड संस्था है इसे फर्जी संघ कहना व्यापारियों का अपमान”

0 26

किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स रजिस्टर्ड संस्था है इसे फर्जी संघ कहना व्यापारियों का अपमान”
किरंदुल – नगर में पूर्व व्यापारी संघ के निष्क्रियता से नाराज समस्त व्यपारियों ने नया संघ का निर्माण करते हुए किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले द्विवार्षिक चुनाव किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से कराया था । किरंदुल के इतिहास में पहली बार मतदान प्रणाली से हुए व्यापारियों के चुनाव में नगर में व्यापारियों में खासा उत्साह के साथ 94 प्रतिशत मतदान कर रिकॉर्ड बनाते हुए इस चुनाव में ओम प्रकाश सोनी के पूरे पैनल को विजयी बनाया। जिसमे अध्यक्ष ओम सोनी, सचिव राज प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष सुषमा साहू, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, सह सचिव शेखर दत्ता, सह सचिव मोहित धवन निर्वाचित घोषित किए गए थे। लोकतांत्रिक तरीके से पहली बार हुए व्यापारी संघ के चुनाव के बाद संघ का पहला कदम व्यापारी संघ के पंजीयन का था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए । किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के नाम मे संशोधन करते हुए , “किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन” के नाम से व्यापारी संघ का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद किरंदुल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व सचिव ने प्रेसवार्ता बुलाकर इसकी जानकारी दी।
“के.सी.सी. को फर्जी कहकर व्यापारियों का अपमान न करे”
केसीसी के अध्यक्ष ओम सोनी ने संघ जे रिजिस्ट्रेशन की कॉपी पत्रकारों को सौंपते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हमारी पहली प्रथमिकता थी कि संघ का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। ताकि हम किसी चर्चा में रजिस्टर्ड संस्था के रूप में शामिल हो सके। हमारे संघ को फर्जी कहने वाले अब अपना ज़ुबान बंद रखे। इस चुनाव में किरंदुल के व्यापारियों ने जिस विश्वास के साथ हमे वोट दिया था। वो सभी साथी अब एक रजिस्टर्ड संस्था के सदस्य है। रही बात पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण की तो चुनाव के बाद लगातार त्यौहार चल रही है और हम सभी व्यापारी इस त्यौहार में अपने व्यवसाय में व्यस्त है। किसी के व्यापार में व्यवधान न आये इसलिए हमने शपथ ग्रहण में देर की अब चूंकि संघ का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है और आगे कोई त्यौहार भी नही है तो जल्द ही हम शपथ ग्रहण के तिथि की घोषणा करेंगे। जिसमे आप सभी सदस्यों की भागीदारी अनिवार्य होगी।
“के.सी.सी. के रजिस्ट्रेशन से व्यपारियों की होगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान”
इस अवसर पर संघ के सचिव राज प्रसाद ने कहा कि हमने किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के नाम से चुनाव कराया था। परंतु संस्था के रजिस्ट्रेशन के समय हमने पाया कि संघ के नाम मे कल्याण शब्द आने से एनजिओ का ही रजिस्ट्रेशन मिलेगा। पर हम इस संस्था को व्यापक रूप देना चाहते थे। जिससे हमारे संघ की पहचान “बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स” तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरह पूरे भारत मे पहचाना जाए। इस लिए हमने संघ के नाम मे आंशिक परिवर्तन करते हुए “किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन” के नाम से रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमे सभी व्यापारियों को काफी फायदा होगा जिसकी विस्तृत जानकारी आम बैठक में सबको दी जाएगी। आप सभी व्यापारी साथी अब एक बहुत बड़े रजिस्टर्ड संस्था के सदस्य हैं। अब आप किसी के बहकावे में न आये और एकजुट होकर संस्था के हित मे मिलकर कार्य करे। आज के इस प्रेस वार्ता में केसीसी के सभी पदाधिकारियों के साथ संचालन समिति के रविन्द्र सोनी, विप्लव मल्लिक, बंटीअरोरा, राजू वेप्राल, सगीर, तपन दास के साथ किरंदुल के पत्रकार साथी राजेंद्र सक्सेना, रामकृष्ण बैरागी, रवि दुर्गा, सजीव दास, एच एस अज़हर, किशोर जाल, अरुण शर्मा उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!