Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

राज्य कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

0 101

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

 

राज्य कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

 

नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा, संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज

 

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने एक अहम फैसला लेते हुए मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी एवं समस्त जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस निर्णय को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रस्तुत की गई विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी की निष्क्रियता और जमीनी स्तर पर कमजोर होते संगठन की चिंताओं को प्रमुखता से दर्शाया गया था।

 

संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम

 

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि यह फैसला संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और जन-सरोकार से जुड़ा बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए नई राज्य कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है, जिसमें समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

 

नई नियुक्तियों की सूची जल्द

 

नई कार्यकारिणी की विस्तृत सूची जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार संगठन में युवा, अनुभवी और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

महिला कांग्रेस को एक सक्रिय, जनोन्मुखी और सशक्त मंच के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। नई कार्यकारिणी के साथ हम हर जिले में महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।

 

अलका लाम्बा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

देखिए लिस्ट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!