Breaking News in Primes

खलघाट का पुराना पुल दूसरी डूबा पुल पर चार फिट पानी ऊपर

0 286

लोकेशन //खलघाट धार

रिपोर्टर//चेतन शर्मा खलघाट

 

*खलघाट का पुराना पुल दूसरी डूबा पुल पर चार फिट पानी ऊपर*

*शिवालय भी जलमग्न*

*खलघाट/* पूर्वी क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश से नर्मदा नदी पर बने बांधो के गेट खोले गए है। जिससे नर्मदा नदी उफान पर है। खलघाट में इस बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये। पुराना पुल दूसरी बार जलमग्न हुआ है। पुल के ऊपर करीब चार फीट ऊपर पानी बह रहा है। तो वही खलघाट के सम्पूर्ण शिवालय भी पानी मे पूर्ण रूप से डूब चुके है। मन्दिरो की गुम्बज दिखाई दे रही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाँधो के पानी निकासी से नर्मदा नदी में लगातार पानी बढ़ने रहा है। से नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। नर्मदा नदी के इस विशाल रौद्र रूप को देखकर प्रशासन समय-समय पर बढते जलस्तर को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। नर्मदा नदी को लेकर पटवारी पंचायत सचिव व चौकीदार के द्वारा निचले स्तर पर बस्तीवासियो को सुचीत कर क्षैत्र में सावधान रहने को कहा गया है।

*जानलेवा न बने सेल्फी*

इन दिनों क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश से लोग यू तो घरो में ही दुबके हुए है। परंतु आने जाने वाले राहगीर वाहनों से संजय सेतु से जाने वाले राहगीर व एसीडब्लू ब्रिज से आने- वाले राहगीर नर्मदा के इस विशाल नजारे को देखने के लिए लोग इन पुलों पर रुकते है। जो कि एक दुर्घटना का भय बना रहता है। नर्मदा के इस विशाल नजारे ने एक खूबसूरती का रूप ले लिया है। लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में सेल्फी के रूप में कैद करते नजर आए। लेकिन यह सेल्फी अचानक मौत का जनलेवा कारण ना बन जाये। आज इस नजारे को बिना रोके टोके लोग सेल्फी लेते नजर आते है।

*क्या कहा ईन्होंने*

औकारेश्वर बाँध के 21/गेट खोले गये है।जिसका पानी निकासी 10533/क्योमेक्स पानी छोडा गया है। नर्मदा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। देखते ही देखते पुराना पुल जलमग्न हो गया है पुराने पुल से 4/ फिट ऊपर पानी बह रहा है। तो वही नर्मदा नदी का वाटर लेवल सुबह 6 बजे तक 137.60 मीटर है। और क्षेत्रिय बारिश झमाझम हो रही है।नदी -नालों का पानी भी तेज बहाव हुआ। है।

*गजेंद्र सिंह मण्डलोई*

*एनवीडीए एसडीओ धरमपुरी*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!