Breaking News in Primes

कौशांबी: थाना कोखराज अन्तर्गंत टेलर चालक की हत्या कर करोडों का माल लूटने की घटना में शामिल 25,000 का इनामिया शातिर बदमाश गिरफ्तार

0 152

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक की हत्या कर करोड़ों का माल लूटने की घटना में शामिल एक और शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बदमाश का नाम हरिकरन बिन्द उर्फ करन बिन्द है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा इस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

दिनांक 16.05.2025 को कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) पर कसिया सर्विस लेन के पास एक अज्ञात शव मिला था। इस संबंध में थाना कोखराज में मु0अ0सं0 208/25 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें ट्रेलर चालक की हत्या कर ट्रेलर और उस पर लदे सामान को लूटने का आरोप था।

इस मामले में शामिल एक अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षा के लिए की गई कार्रवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी, और पहले ही 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

10.08.2025 को, कोखराज और करारी थाने की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हरिकरन बिन्द उर्फ करन बिन्द को सिहोरी गंगा ब्रिज के आगे बंधा के पास से गिरफ्तार किया। हरिकरन बिन्द पुत्र अच्छेलाल बिन्द, बीबीपुर जमदहा थाना खेता सराय, जनपद जौनपुर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को कानूनी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोखराज और करारी थाने की पुलिस टीम शामिल थी। हरिकरन बिन्द पर मु0अ0सं0 208/25 धारा 309(4)/103(1)/317(2)/238/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!