Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय महुआखाड़ा, विकास खण्ड मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा प्राथमिक विद्यालय महुआखाड़ा, विकास खण्ड मंझनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत कुल 07 शिक्षकों के सापेक्ष सहायक अध्यापक शिवभान 05 दिवसीय एकीकृत मॉड्यूल प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने डायट गये हुए थे।

उक्त के अतिरिक्त प्रधानाध्यापक आजाद बाबू, सहायक अध्यापक आशीष कुमार शुक्ल, मिथिलेश कुमार एवं शिक्षामित्र राजेन्द्र कुमार, सुमन देवी व सबा बेगम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक से पूछा कि विद्यालय में कितने कक्षा-कक्ष हैं तो प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि 02 कमरे जर्जर होने के कारण उसका ध्वस्तीकरण कराया जा चुका है। वर्तमान में मात्र 03 ही कमरे हैं तो जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा-04 व 05 के बच्चों को कहाँ बैठाओगे चूँकि वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अन्तर्गत बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे है इसलिए जिलाधिकारी ने विद्यालय के उक्त दोनों कक्षाओं के बच्चों को नजदीक के कम्पोजिट विद्यालय सेहिया आमद करारी विकास खण्ड सिराथू जनपद कौशाम्बी में शिफ्ट/संचालित कराये जाने के निर्देश प्रधानध्यापक को दिये गये ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!