Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के क्रियान्वयन के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक

0 22

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

पी०एम० इंटर्नशिप योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर प्रशिक्षार्थियों को कराया जाय लाभान्वित-जिलाधिकारी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के क्रियान्वयन के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में निर्देशित किया गया कि जनपद में कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को भी अप्रेन्टिशीप में छात्रों को समायोजित करने के लिए तथा आई0टी0आई0 एवं पालिटेक्निक संस्थान में चल रहे कोर्सो के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पी०एम० इंटर्नशिप योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों का इसका लाभ प्राप्त हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों को अप्रेन्टिशसिप के लिए जागरूक करें एवं आवंटित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना, उनके रोजगार क्षमता को बढ़ाना एवं शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटना है। कई योजनायें युवाओं को उद्योग में प्रवेश के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव प्रदान करने में सहायक होती है। इसलिए आप सभी इस योजना के तहत युवाओं को लाभान्वित कर उनके कौशल को और विकसित करते हुए उनको रोजगार से जोड़ने के लिए ईमानदारी से कार्य करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर श्री सुखलाल प्रसाद वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० मंझनपुर, राजकीय आईटीआई सिराथू, राजकीय पालीटेक्निक, मंझनपुर/राजकीय पालीटेक्निक चायल उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!