Breaking News in Primes

यमुना नदी में डूबने से महिला और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

0 82

News By-नितिन केसरवानी

चित्रकूट जनपद के थाना राजापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यमुना नदी में डूबने के कारण एक अज्ञात महिला एवं एक छोटे बच्चे की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर पहुंची राजापुर पुलिस ने शवों को बरामद कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना अध्यक्ष  प्रवीण सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई इन दोनों के बारे में जानकारी रखता हो या पहचानता हो तो तुरंत थाना राजापुर से संपर्क करें। संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 7007024583 जारी किया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है, जबकि बच्चे की आयु लगभग 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के शरीर पर कोई विशेष पहचान चिह्न नहीं मिला है।

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

जनहित में जारी – थाना राजापुर, जनपद चित्रकूट

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!