Breaking News in Primes

नोडल अधिकारी ने अकांक्षी ब्लाकों के नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

शासन स्तर पर नामित नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में उदयन सभागार में अकांक्षी ब्लाक के नोडल अधिकारियों के साथ की गयी बैठक।

कौशाम्बी: बैठक में जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा अकांक्षी ब्लाकों में कराये जा रहे कार्यो की जानकारी विस्तार से दी गयी। नोडल अधिकारी ने अकांक्षी ब्लाकों में शिक्षा को बढावा देने के लिए बेशिक शिक्षा के स्तर पर क्या कार्यवाही की गयी है इसकी जानकारी ली। और कहा कि टीचरों की ट्रांसफर पोस्टिंग इस समय की जा रही है। इस बात का ख्याल रखा जाय कि टीचर और बच्चां के अनुपात को देखते हुए ही पोस्टिंग हो। जहॉ बच्चें ज्यादा हो वहॉ अध्यापकों की संख्या बढायें। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्ण रूप से कायाकल्पित हो उन्होंने खास तौर पर पेयजल व शौचालय पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने अकांक्षी ब्लाकों के पंचायत भवनों के सम्बन्ध में जानकारी ली। और कहा कि पंचायत भवनों में इण्टरनेट की व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिये। उन्होंने अकांक्षी ब्लाकों में स्वयं सहायता समूहो के गठन के सम्बन्ध में जानकारी ली जिस पर उन्हें बताया गया कि अकांक्षी ब्लाक कौशाम्बी में 11500 समूह एवं अकांक्षी ब्लाक मझंनपुर में 10596 समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों को स्वालम्बी बनाने के लिए बीसी सखी, बैंक सखी एवं विद्युत सखी आदि के रूप में कार्य करते हुए स्वालम्बी हो रही है। नोडल अधिकारी ने कहा कि अकांक्षी ब्लाकों में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनको तकनीकी रूप से दक्ष कर उनके इंकम को बढाने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा अकांक्षी ब्लाकों के सामुदायिक शौचालयों एवं आर0आर0सी0सेन्टर के संचालन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गयी।

इस अवसर पर मुंख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विकास अधिकारी अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!