Breaking News in Primes

कौशाम्बी: किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस का किया गया आयोजन

0 54

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी की अध्यक्षता में आज किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया।

कौशाम्बी: बैठक में डॉ0 अजय कुमार द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि धान बीज को उपचारित करने तथा धान बीज की सीधी बुवाई से कृषकों को 20-30 प्रतिशत पानी की बचत होती है एवं मजदूरी की भी बचत होती है। कृषकों को विभिन्न फसलों यथा-धान बुवाई तथा ज्वार, बाजरा एवं अरहर की बुवाई के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। डॉ0 योगेंद्र सिंह (उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी) ने कृषकों को प्रगतिशील पुरस्कार योजना, पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान के बारे में कृषकों को अवगत कराया तथा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। श्री अंकित कुमार (इफ्को प्रतिनिधि) ने कृषकों को नैनो यूरिया तथा नैनो डी.ए.पी. के उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मंझनपुर द्वारा कृषकों को बताया गया कि वर्तमान में राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान के बीज उपलब्ध है जो कृषक इन फसलों की खेती करना चाहते हों, वे अपने नजदीकी बीज गोदाम से सम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं तथा कृषकों को बताया गया कि जो कृषक अलग-अलग फसलों का उत्पादन करना चाहते हैं वो कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डार से समय-समय पर उपलब्ध मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी के लिए समय-समय पर कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण कार्यक्रम कराये जाते रहते हैं। श्री लाल जी सरोज (सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा) द्वारा कृषकों को फसल को सरक्षित भण्डार करने हेतु बखारी कृषि रक्षा इकाईयों पर कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध करायी जाती है। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मंझनपुर द्वारा कृषक को सोलर पम्प योजना की जानकारी प्रदान की गयी कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक को अपने पारदर्शी पंजीकरण संख्या के द्वारा ऑनलाइन 02 एच.पी./03 एच.पी./05 एच.पी./7.50 एच.पी./10 एच.पी. सोलर पम्प का आवेदन करना होता है, आवेदन के समय कृषक को रूपये-5000.00 ऑनलाइन टोकन मनी जमा करनी होती है। टोकन कन्फर्म होने पर कृषक अंश चालान के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर इण्डियन बैंक के किसी भी शाखा में जमा करना होता है। कृषक के पास 03/05 एच.पी. के सोलर पम्प के लिए 06 इंच व 7.50/10 एच.पी. के लिए 08 इंच का बोर होना आवश्यक है। वर्तमान में सोलर पम्प के लक्ष्य प्राप्त हैं जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू है। इच्छुक कृषक बन्धु ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मंझनपुर सुश्री सुरूचि विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी सैनी श्री विपिन कुमार, लघु सिंचाई विभाग श्री कुलदीप गुप्ता, डॉ योगेन्द्र सिंह, मण्डी समिति मंझनपुर श्री हुबलाल एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार सहित विकास खण्डों से आये हुए कृषकगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!