Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने कल रात्रि में आयी तेजी ऑधी/तूफान से जनपद में हुई क्षति/हानि का भ्रमण कर लिया जायजा

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: ग्राम-दरियापुर मझियावां में दीवार गिरने से मृत हुए जानवरों के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना का जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर लिया जायजा एवं मृत जानवरों के मालिक को दैवी आपदा से तत्काल मुआवजा दिलवाये जाने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों/तारों को जल्द से जल्द ठीक करवाये जाने के दिये निर्देश जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा कल देर रात्रि में आयी तेजी ऑधी/तूफान से जनपद में हुई क्षति/हानि का आज भ्रमण कर जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान जनपद के ग्राम-दरियापुर मझियावां तहसील सिराथू में दीवार गिरने से मृत हुए जानवरों के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना का जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर जायजा लिया एवं मृत जानवरों के मालिक/किसान-केशलाल पुत्र रामजस से मुलाकात कर सम्बन्धित अधिकारी को दैवी आपदा से तत्काल मुआवजा दिलवाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी निर्धारित मुआवजा हो, उसका परीक्षण कर आज ही पीड़ित को मुआवजा देकर राहत पहुॅचायी जाय।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कल देर रात्रि में आयी तेजी ऑधी/तूफान से जनपद के दरियापुर भरवारी रोड पर गिरे विद्युत पोलो/विद्युत तारों एवं पेड़ों का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि ऑधी से गिरे विद्युत पोलों/तारों को गर्मी के दृष्टिगत जल्द से जल्द ठीक करवाया जाय, जिससे आमजन-मानस को गर्मी में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि तीब्र गति से कार्य कराते हुए विद्युत सप्लाई को चालू कराया जाय। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रास्ते में गिरे हुए पेड़ां के कारण आवागमन में हो रहें अवरोध को जल्द से जल्द हटवाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दियें, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!