Breaking News in Primes

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर अध्यक्ष कविता पासी को आम समस्या को अवगत कराते हुये दिया ज्ञापन

0 36

नितिन केसरवानी

भगवान बुद्ध के नाम‌ से विकसित किया जाये जीरों प्वाइंट तिराहा

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी हर सोमवर की तरह इस सोमवार को भी आम जनमानस की समस्याओं से रुबरु हुई। जिसके तहत आज राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में नगर प्रभारी शिवम केसरी नगर अध्यक्ष भरवारी नीरज बनारसी युवा नगर महामंत्री उमाकांत साहू और सम्मानित पत्रकार अरुण केसरवानी समेत सभी ने नगर एवं क्षेत्र के व्यापारियो कि सहमति से भरवारी नगर पालिका के जीरो पॉइंट तिराहा पर गोल चौराहा बनने हेतु ज्ञापन नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्षा कविता पासी जी को दिया। व्यापारी प्रतिनिधि मण्डल जन समस्याओं से सम्बन्धित अपनी बातों को रखते हुये। नेशनल हाईवे कोखराज प्रयागराज, मंझनपुर को मिलाने वाले जीरों प्वाइंट तिराहा का सौन्दर्यीकरण कराते हुये उसके नामकरण भगवान बुद्ध के नाम से बुद्ध तिराहा करने के लिये ज्ञापन दिया।

शिवम केसरी व नीरज बनारसी बताया किं ने मूरतगंज स्थित जीरो पॉइंट तिराहा पर गोल चौराहा बनने हेतु ज्ञापन अध्यक्ष कविता महोदया को दिया गया जिससे तिराहे पर होनें वाले एक्सीडेंट से बचा जा सके और आवागमन में सुविधा हो।
नगर पालिका क्षेत्र के धन्नी तिराहा जिसको जीरो प्वाइंट के नाम से जाना जाता हैं इस सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदया से मिल व्यापरियों ने ज्ञापन देते हुये अवगत कराया है किं कौशाम्बी भगवान बुद्ध के तपोस्थली व कर्मभूमि के लिये जाना जाता हैं
इसलिये इस तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करते हुये सौन्दर्यीकरण करते हुये इसे विकसित किया जाये।
जिससे भविष्य में दुर्घटना से बचाव हो सके और आने जाने वाले राहगीरों को प्रयागराज कानपुर महेवाघाट मंझनपुर मार्ग व कोखराज हंडिया बाइपास मार्ग में आने जाने में दिक्कत का सामना ना करना पडसाथ ही अत्यधिक दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहा गोला तिराहा बनाने की अत्यन्त जल्द आवश्यक हैं। जिसको देखते हुये व्यापारी प्रतिनिधि मिलकर इस समस्या का समाधान जल्द करवाने की मांग की‌।

वही इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशी कुमार व व्यापारी प्रतिनिधि उमाकान्त साहू, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार केसरवानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!