Breaking News in Primes

शुभमन गिल के रन आउट पर बवाल, डगआउट पहुंचते ही अंपायर से भिड़े, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा!

0 20

शुभमन गिल के रन आउट पर बवाल, डगआउट पहुंचते ही अंपायर से भिड़े, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा!

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के रन आउट को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। पारी के 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर हर्षल पटेल के थ्रो पर उन्हें रन आउट करार दिया गया।

अहमदाबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने रन आउट से काफी निराश दिखे। शुभमन गिल 38 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। पारी के 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर जोस बटलर ने एक रन लेकर अपना छोर बदलना चाहा, लेकिन स्ट्राइक एंड पर शुभमन को पहुंचने में देर हो गई। इस दौरान हर्षल पटेल ने विकेटकीपर हेनरी क्लासेन के पास एक शानदार थ्रो किया।

क्लासेन से हर्षल पटेल का यह थ्रो सही से कलेक्ट नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने अंदाजे पर ही गेंद को स्टंप्स की तरफ धकेल दिया। इस प्रयास के बीच विकेट से बेल्स नीचे गिर गई और लाल लाइट जलने लगी। मामला बहुत करीबी था। क्योंकि क्लासेन के हाथ में गेंद पूरी तरह से नहीं आई थी, लेकिन गेंद भी विकेट के बिल्कुल करीब दिख रही थी। ऐसे में थर्ड अंपायर को फैसला देने में थोड़ा वक्त लग गया।

डगआउट में जाते ही भड़के शुभमन गिल

टीवी रिप्ले में थर्ड अंपायर को भी ये सबूत नहीं मिल पाया कि विकेट से पहले ग्लव्स लगी है या फिर गेंद। ऐसे में इस डाउट का फायदा फील्डिंग टीम को मिला और शुभमन गिल को रन आउट करार दे दिया गया। अंपायर के इस फैसले शुभमन गिल बहुत ज्यादा निराश दिखे। डग आउट में पहुंचते ही शुभमन थर्ड अंपायर के साथ बहस करने लगे। क्योंकि शुभमन को ऐसा लगा कि क्लासेन ने विकेट को तब हिट किया जब उनके हाथ से गेंद का संपर्क नहीं था। ऐसे में उन्हें गलत रन आउट दिया गया।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!