Breaking News in Primes

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं के सम्बन्ध में बैंकर्स के साथ की बैठक

0 91

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

बैंक ऑफ बड़ौदा कनैली एवं बड़ौदा यू0पी0 ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजरों द्वारा ज्यादा आवेदन बिना किसी ठोस कारण के निरस्त किये जाने व लम्बित पाये जाने पर उनके खिलाफ तहरीर दिये जाने के निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में उद्यमियों की समस्याओं के सम्बन्ध में बैंकर्स के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा मंझनपुर में 35 आवेदन लम्बित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंं। उन्होंनें एसबीआई करारी में आवेदनां के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि 37 आवेदन पत्र लम्बित है, जिसमें मत्स्य विभाग के 01 एवं उद्यान विभाग के 02 शेष मुख्यमंत्री युवा रोजगार के लम्बित थे, जिसमें से 07 का लोन स्वीकृत कर दिया गया है। कुछ पत्रावलियां में डाकूमेण्ट की कमी थी, जिसे पूरा कराते हुए अग्रिम कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने बैंकरों से कहा कि कोई भी बैंक आवेदनां को बिना जानकारी दिये रिजेक्ट नही करेंगा, यदि पत्रावालियां में कोई भी कमी हो तो सम्बन्धित आवेदक, जीएमडीआईसी एवं सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उन कमियों को पूरा करते हुए उनको लोन जारी करेंगा। इसके साथ ही यदि कोई आवेदक कहता है कि हमें लोन नहीं चाहिये तो सभी बैंक अधिकारियों के सामने ही उससे लिखवाकर लेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लोगों को रोजगार मिलें, आगे बढ़ें, गरीब भी कन्धा से कन्धा मिलाकर चल सकें, इसके लिए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप लोन देकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा कनैली एवं बड़ौदा यू0पी0 ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजरों द्वारा ज्यादा आवेदन बिना किसी ठोस कारण के निरस्त किये जाने व आवेदन लम्बित पाये जाने पर उनके खिलाफ तहरीर दिये जाने के निर्देश जीएमडीआईसी को दियें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!