Breaking News in Primes

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक टैम्पू, आटो चिहिन्त स्टैण्ड पर ही खड़ा करने के निर्देश

0 30

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में सड़क दुर्घनाओं में हो रहीं मृत्युओं पर जो निर्देश दिए गये थे, उस पर क्या कार्यवाही हुई उसकी जानकारी लेते हुए कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आप सभी के सुझाव भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, जहॉ कहीं पर शाइनेज सहित अन्य कोई कमी रह गई हो, आप लोग नोट करा दे, उन कमियां को भी दूर करा दिया जायेंगा। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों के पास में जो भी सीएचसी एवं पीएचसी हों, वो हमेशा एलर्ट मोड पर रहें एवं सभी ब्लैक स्पॉटों पर एम्बुलेन्स हमेशा मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि जनपद में जहॉ पर भी ऑटो टैक्सी बनने हो, उन जगहों का चिन्हिकरण कर जल्द से जल्द ऑटो स्टैण्ड बनवायें, जिससे जाम की समस्या न उत्पन्न होने पाये। उन्हांने कहा कि जहॉ कहीं पर भी टैम्पू, आटो स्टैण्ड बनकर तैयार हो गये हैं, उन स्थानां पर खड़ा किया जाय। मंझनपुर चौराहे पर लगने वाले जाम की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी व्यापारीगणों को भी सहयोग करना होगा, निर्धारित स्थलों पर दुकानें लगायें, अपनी दुकानों को आगे रोड में न फैलायें, जिससे जाम की स्थिति पैदा न हों।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 श्री हरवंश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!