Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ.यादव 1 मई को हरसूद एवं चारखेड़ा में स्थित कार्यक्रमों में भाग लेंगे

तैयारियों के सम्बंध ने कलेक्टर श्री गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक

0 192

मुख्यमंत्री डॉ.यादव 1 मई को हरसूद एवं चारखेड़ा में स्थित कार्यक्रमों में भाग लेंगे

 

तैयारियों के सम्बंध ने कलेक्टर श्री गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक

 

Khandwa::आगामी 1 मई को हरसूद एवं चारखेड़ा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यकम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान अधिकारियों को सत्कार व्यवस्था, मंच व्यवस्था एवं संपूर्ण कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन मंडलाधिकारी वनमंडल सामान्य खंडवा श्री राकेश कुमार डामोर, अनुविभागीय अधिकारी वन सामान्य वन मंडल हरसूद श्री संदीप वास्कले को कहा कि तेंदूपत्ता समितियों एवं वन समितियों के सम्मेलन की व्यवस्था करने, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं ले जाने की तथा तितली पार्क में भ्रमण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम एवं विश्राम गृह स्थल पर निरंतर विद्युत प्रवाह सुनिश्चित करेंगे, साथ ही विद्युत कटौती इत्यादि के समय जनरेटर आदि की व्यवस्था करेंगे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के कार्य सौंपे गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!