Breaking News in Primes

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्धन कन्या विवाह

0 20
  • नितिन केसरवानी

प्रयागराज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अथक प्रयास से बेसहारा निर्धन कन्या का विवाह संपन्न होने जा रहा है।महिला जिलाध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने बताया कि गीता नाम की यह बिटिया अत्यंत गरीब और बेसहारा है जिनके माता पिता नहीं हैं। व्यापार मंडल ने बिटिया के विवाह का दायित्व अपने ऊपर लेते हुए इसका विवाह अपने घर की बेटियों की तरह करने का निश्चय किया।

इसी क्रम में आज हल्दी मेहंदी की रस्म का आयोजन मुट्ठीगंज कैंप कार्यालय के हाल में किया गया। जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि गीता का विवाह मिर्जापुर में आयोजित किया गया है और विवाह में होने वाले संपूर्ण खर्च को व्यापार मंडल वहन करेगा। विवाह में घर गृहस्थी का सारा सामान उपहार स्वरूप दिय। जा रहा है जिसमें पलंग, सोफ़ा ,अलमारी साड़ियां ,कपड़े, श्रृंगार का समान पायल बिछिया पल्स चूड़ियाँ , बेडशीट कंबल , घड़ी, मिक्सी ,आयरन अंगूठी , हार ,अलमारी, डेसिंग टेबल सूट केस आदि।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के द्वारा गीता को छप्पन बर्तन का सेट , साड़ी, कलश एवं नकद उपहार स्वरूप भेंट किया। हल्दी के कार्यक्रम में गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र केशरवानी, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल शालिनी केशरवानी, रूबी केसरवानी मीनू गुप्ता , उषा गुप्ता , अल्का केसरवानी ,ज्योति जायसवाल ,शुमं ,रागिनी निधि केसर्वानी ,कौमुदी, हर्ष केसरी ,परमानंद वर्मा तामिनि जैन कम्युनिज़न कामिनी जैन व विनीता अरोड़ा रश्मि शुक्ला रागिनी पाण्डेय। आदि अनेक लोग उपस्थित रहे और गीता को अपना आशीर्वाद देकर सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!