Breaking News in Primes

किसान कल्याण के लिए विधायक छाया मोरे मैदान में 

भोपाल से दिल्ली तक सतत प्रयासों से जागी कामयाबी की उम्मीद 

0 84

किसान कल्याण के लिए विधायक छाया मोरे मैदान में

 

भोपाल से दिल्ली तक सतत प्रयासों से जागी कामयाबी की उम्मीद

 

खंडवा::जिले की अति पिछड़ी विधानसभा पंधाना के सर्वांगीण विकास का बीड़ा उठाए विधायक छाया गोविंद मोरे लगातार कवायदों में जुटी हुई है । किसान कल्याण के लिए वे भोपाल से दिल्ली तक सक्रिय हैं । मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सकारात्मक रुख से पंधाना विधानसभा को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जागी है ।

ताजा मामले में पंधाना में प्याज भंडारण केंद्र और अरबी प्रसंस्करण इकाइयों की स्वीकृति हेतु विधायक छाया मोरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र भेजा है ।अपने पत्र में विधायक मोरे ने अवगत कराया कि पंधाना क्षेत्र में प्याज और अरबी का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, जिसे देशभर में विक्रय हेतु भेजा जाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत खंडवा जिले के लिए प्याज को विशेष उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है। ऐसे में स्थानीय किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने एवं फसल के भंडारण की समस्या के समाधान हेतु प्याज भंडारण केंद्रों की स्थापना आवश्यक है।

 

विधायक छाया मोरे ने यह मांग भी रखी कि पंधाना क्षेत्र में प्याज से संबंधित उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाए, जिससे क्षेत्रीय किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

 

उन्होंने यह भी बताया कि उचित भंडारण सुविधाओं के अभाव में किसानों को समय से पहले अपनी फसल कम दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यदि भंडारण और प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित होती हैं तो किसानों को अधिक लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!