Breaking News in Primes

विकसित कौशांबी अभियान के अंतर्गत आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम में व्यवहार परिवर्तन संचार एवं जेंडर प्रशिक्षण कार्यशाला का कयि गया आयोजन

0 36

News By- हिमांशु उपाध्याय

जमीनी स्तर पर कार्य हो, इसके लिए अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

कौशाम्बी:  जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में नीति आयोग के आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कुशल मार्गदर्शन में व्यवहार परिवर्तन एवं लेंगिक संवेदनशीलता पर कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन बिहेवियरल इनसाइट्स यूनिट, उत्तर प्रदेश, Centre for Social and Behaviour Change (CSBC)  और  Microsave Consulting   टीमों द्वारा किया गया।

कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए विकसित कौशाम्बी अभियान के इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेंगा। उन्होंने बताया कि हम लोग यह उद्देश्य बनाकर कार्य करें, जिससे जनपद में मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर शून्य हो। गर्भवती व धात्री महिलाओं के समुचित पोषण व कुपोषित बच्चों के पोषण आदि पर कार्य करते हुए चिन्हित क्षेत्रों में अधिकतम सकारात्मक परिवर्तन लाना हैं। आप सभी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करके पूरे ग्राम स्तर पर आशा, ऑगनबाड़ी एवं अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ टीम बनाकर सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करें।

प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से नाटक एवं खेल के माध्यम से लिंग और कार्य पक्षपातों की पहचान करना एवं उसे संबोधित करना तथा विकसित कौशांबी अभियान के लिए समन्वय मॉडल के महत्व जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना है। इसके साथ ही जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के साथ बातचीत कर टीम को मजबूत करते हुए मापदंडों की निगरानी करना, टीम बिल्डिंग सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा व्यवहार परिवर्तन का उपयोग अपने जीवन की कार्यप्रणाली में लागू करना एवं सामुदायिक सहभागिता में सुधार के लिए व्यवहार परिवर्तन रणनीतियों को सुदृढ़ करना है, तभी विकसित कौशाम्बी का सपना साकार होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी श्री राम सिंह यादव, सीएसबीसी श्रेया एवं दीपक प्रधान तथा सीएम फेलो सौम्या मिश्रा एवं श्री राजेश कुमार तथा माइक्रोसेव टीम से शिवि उपाध्याय एवं शुभि सिंह उपस्थित रहीं।

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!